Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने BJP नेता के घर पर चलवाया बुलडोजर, नोएडा में अवैध निर्माण को लेकर…

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने BJP नेता के घर पर चलवाया बुलडोजर, नोएडा में अवैध निर्माण को लेकर…

UP News  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अवैध निर्माण के खिलाफ भाजपा नेता के घर पर बुलडोजर चलवा ने का साहस दिखाया। नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। त्यागी का ओमेक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण है। 8 अगस्त की सुबह प्रशासन बुलडोजर लेकर यहां पहुंचा और अवैध निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। 7 अगस्त की रात ही त्यागी के 15 गुर्गे सोसाइटी में घुस आए थे। उन्होंने यहां लोगों पर पत्थरबाजी की और मारपीट की। इससे पहले श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी की एक महिला और उसके पति को गालियां दी थीं। त्यागी की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें लगाई गई हैं।

फरार त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

पुलिस को श्रीकांत त्यागी का लास्ट लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच मिला है। उसका करीब 10 बार फोन ऑन-ऑफ हुआ है। वह हरिद्वार में एक जगह CCTV में भी कैद हुआ है। घटना के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने थाना फेस-2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया। उनकी जगह परम हंस तिवारी को लाया गया। फरार श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इसके अलावा आरोपी नेता की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।

भाजपा सांसद पहुंचे तो भीड़ ने घेर लिया

सोसाइटी में हंगामे की सूचना के बाद भाजपा सांसद महेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद लोगों ने उनका घेराव कर लिया। शर्मा ने भीड़ के सामने ही किसी को फोन लगाया और तल्ख लहजे में कहा, ‘मेरे कहने पर पुलिस आई। मेरे जिलाध्यक्ष और मैं यहां पर हूं। हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है। हमारी सरकार है। 15 लड़के सोसाइटी में कैसे आए? इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती है।’

Share this:

Latest Updates