Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यूपी के इस गोशाले में जहरीला चारा खाकर 55 गायों की मौत, 100 बीमार, CM योगी ने दिया जांच का आदेश

यूपी के इस गोशाले में जहरीला चारा खाकर 55 गायों की मौत, 100 बीमार, CM योगी ने दिया जांच का आदेश

UP News : यूपी के अमरोहा के साथलपुर की गोशाला में जहरीला चारा खाकर अब तक 55 गायों की मौत हो चुकी है। लगभग 100 गायें बीमार पड़ गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच का आदेश दिया है।  उन्होंने पशुपालन मंत्री को भी जल्द मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। इस मामले में चारा बेचने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 चारा जहरीला कैसे बन गया

 पशुपालन विभाग के सूत्रों के अनुसार, गर्मी में झुलसे हुए हरे चारे में साइनाइड निर्माण होने से ऐसा होता है। इसलिए गर्मी में झुलसे हुए हरे चारे को पालतू पशुओं को नहीं खिलाना चाहिए। खेत को पानी से नियमित रूप से भरना चाहिए। हरे चारे में पत्तियों में Dhurrin नामक रसायन होता है, जिससे साइनाइड बनता है। स्वस्थ पत्तियों के Mesophyll में एक एंजाइम होता है, जो Dhurrin से साइनाइड को निकाल देता है, परंतु जब पत्तियां झुलस जाती हैं, तब एंजाइम यह कार्य नहीं कर पाता है और साइनाइड लगातार बनता रहता है। ऐसी पत्तियों के खाने से पशु की दो घंटे में मौत हो जाती है, क्योंकि हीमोग्लोबिन में ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता खत्म हो जाती है।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से ट्विटर पर कहा गया है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अमरोहा में हुई गायों की मृत्यु की खबरों का संज्ञान लेते हुए पशुधन मंत्री को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।   मुख्यमंत्री जी ने अपर मुख्य सचिव, डायरेक्टर पशुधन व मुरादाबाद कमिश्नर को पूरे मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने हेतु निर्देशित किया है।  सीएमओ के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कृत्य में लिप्त दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share this:

Latest Updates