Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह महंत है कि दरिंदा : तीन बेटियों के बाप ने 20 साल की दलित लड़की को बनाया हवस का शिकार, झाड़-फूंक के बहाने…

यह महंत है कि दरिंदा : तीन बेटियों के बाप ने 20 साल की दलित लड़की को बनाया हवस का शिकार, झाड़-फूंक के बहाने…

UP News : अयोध्या में झाड़-फूंक के बहाने एक महंत ने 20 साल की दलित लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महंत हनुमान दास को अरेस्ट कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महंत शादीशुदा है और तीन बेटियों का बाप है। घटना 6 जुलाई की बताई जा रही है, जो 7 जुलाई को सामने आई थी। हनुमान दास नयाघाट के सियावल्लभ कुंज का महंत है। पीड़िताने एक और महंत पर भी रेप में शामिल होने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

SSP के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

रेप का मामला सामने आने के बाद SSP प्रशांत वर्मा ने सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी को जांच सौंपी थी। 8 जुलाई की दोपहर पुलिस ने सबूत जुटाने के बाद SSP को पूरी जानकारी दी। तब SSP ने अयोध्या कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर हनुमान दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

झाड़-फूंक कराने लाए थे घरवाले

पीड़िता अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र में रहती है। मां-बाप ने कहा, “बेटी दिल्ली के एक लड़के से प्रेम करती थी, मगर हमें यह बात पसंद नहीं थी। हम चाहते थे कि बेटी हमारी पसंद के लड़के से शादी करे। इसलिए 6 जुलाई को उसको झाड़-फूंक कराने के लिए महंत हनुमान दास के पास लाए थे, जिससे वह इस प्रेम बंधन से बाहर निकल सके।”

मां-बाप को राम की पैड़ी भेज दिया

मां-बाप ने बताया, “लड़की जब महंत के पास पहुंची, तो पहले महंत ने उससे सब कुछ पूछा। फिर झाड़-फूंक कर प्रेम का भूत उतारने के लिए कहा। इसके बाद महंत ने लड़की को अपने कमरे में रोक लिया और हमें राम की पैड़ी की नहर में पैर लटकाकर बैठने के लिए भेज दिया।” उन्होंने बताया कि इसकी पुष्टि पुलिस की जांच में CCTV से भी हुई है।

Share this:

Latest Updates