Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Flood : … और देखते ही देखते बाढ़ के पानी से निकलकर अचानक सड़क पर आ गया मगरमच्छ, प्रयागराज में…

Flood : … और देखते ही देखते बाढ़ के पानी से निकलकर अचानक सड़क पर आ गया मगरमच्छ, प्रयागराज में…

UP News  : उत्तर प्रदेश के कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में गंगा-यमुना में पानी उफान मार रहा है। प्रयागराज में यमुना-गंगा दोनों खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रयागराज में 27 अगस्त की सुबह गंगा से सटे सलोरी इलाके में देखते ही देखते अचानक एक मगरमच्छ बाढ़ के पानी से निकलकर सड़क पर आ गया। 10-12 फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर लोग डरकर छतों पर चढ़ गए।

लोगों ने बंद कर लिये दरवाजे

इलाके में सभी ने अपने दरवाजे बंद कर लिये। तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम आई तो मगरमच्छ को पकड़ने में उनके पसीने छूट गए। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर वापस गंगा में छोड़ा गया।

वाराणसी में गलियों में हो रहा दास्तान

वाराणसी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 24 सेमी ऊपर है। मर्णिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पानी में डूब गए हैं। दाह संस्कार अब गलियों में हो रहा है। इस कारण दाह संस्कार में काफी वक्त लग रहा है। कानपुर में भी यमुना का जलस्तर बढ़ा है। घाटमपुर तहसील से गुजर रहीं यमुना नदी का पानी कई गांवों में अंदर तक घुस गया। यमुना में उफान के चलते कानपुर बांदा स्टेट हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।

Share this:

Latest Updates