Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और अचानक LPG सिलिंडर में हो गया ब्लास्ट, 3 महिलाओं ने खो दी जिंदगी, 6 से अधिक झुलसे, पुलिस ने फौरन…

… और अचानक LPG सिलिंडर में हो गया ब्लास्ट, 3 महिलाओं ने खो दी जिंदगी, 6 से अधिक झुलसे, पुलिस ने फौरन…

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शादी समारोह का खाना बन रहा था। इसी दौरान एलपीजी सिलिंडर में अचानक विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आकर मौके पर ही पूर्व प्रधान समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई,जबकि 6 से अधिक लोग झुलस गए। मृतकों में पूर्व प्रधान मुन्नी देवी, गंगा देवी और नीलम देवी शामिल हैं। झुलसने के बाद इलाज के लिए ले जाते समय एक बच्ची वंदना ने भी दम तोड़ दिया। अन्य लोगों को इलाज के लिए फर्रुखाबाद अस्पताल में भेजा गया है। घटना के बाद से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। 

शादी के 1 दिन पहले की घटना

घटना कलान थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रामनिवास की बेटी की शादी थी। 1 दिन पहले मेहमानों के लिए खाना बन रहा था। इसी दौरान विस्फोट की घटना हुई।

 घटना के संबंध सीओ माता सिंह का कहना है कि घटना लगभग 4:00 बजे के आसपास हुई। सिलिंडर में लीकेज होने से अचानक विस्फोट हो गया और आग लग गई। इसकी चपेट में आकर तीन महिलाओं और एक बच्ची की जान चली गई। 

Share this:

Latest Updates