Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इंसानियत का कत्ल : तड़पती रही खून से लथपथ रेप पीड़िता बच्ची और लोग बनाते रहे वीडियो, किसी ने भी…

इंसानियत का कत्ल : तड़पती रही खून से लथपथ रेप पीड़िता बच्ची और लोग बनाते रहे वीडियो, किसी ने भी…

UP News, Kanauj, rape victim girl was crying with pain and people were making video : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में डाक बांग्ला गेस्ट हाउस के पीछे एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। उसे खून से लथपथ हालत में पाया गया। बच्ची के सिर समेत शरीर के कई अंगों पर गंभीर चोट थी। लेकिन गंभीर रूप से घायल लड़की की मदद करने के बजाय लोग उसका वीडियो बना रहे थे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

लोग कहते सुने गए, क्या पुलिस को सूचित किया गया

वायरल वीडियो में कई लोग मोबाइल फोन से कई एंगल्स के साथ पीड़िता का वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि क्या पुलिस को सूचित किया गया। इस बीच एक शख्स थानाध्यक्ष का नंबर मांगते हुए सुना जा सकता है। लेकिन इस दौरान लोग लड़की का वीडियो बनाते रहे। लड़की की मदद करने का किसी ने प्रयास नहीं किया।पुलिस के आने तक लड़की को मदद के लिए इंतजार करना पड़ा।

SP ने क्या कहा

घटना का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय चौकी प्रभारी घायल लड़की को गोद में लिए एक ऑटोरिक्शा की ओर भागते हुए दिख रहा है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि नाबालिग लड़की घायल पाई गई और स्थानीय पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कि लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया या नहीं। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं लड़की के परिवार वालों के मुताबिक, वह दोपहर में गुल्लक खरीदने के लिए निकली थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लड़की गेस्ट हाउस के पीछे खून से लथपथ और घायल अवस्था में मिली। बाद में पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक डॉक्टर ने उसकी जांच की। गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

Share this:

Latest Updates