Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और कानपुर एयरपोर्ट पर अचानक फेल हो गया इंडिगो की फ्लाइट का इंजन, इंदौर जा रहे थे क्रिकेटर्स, आम यात्री… 

… और कानपुर एयरपोर्ट पर अचानक फेल हो गया इंडिगो की फ्लाइट का इंजन, इंदौर जा रहे थे क्रिकेटर्स, आम यात्री… 

UP News, Kanpur : कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर 16 सितंबर को एक बड़ा हादसा होते-होते टला। इंदौर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल हो गया। इससे विमान इंदौर के लिए उड़ान नहीं भर पाया। इस विमान से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भाग ले रहे खिलाड़ी भी यात्रा करने जा रहे थे। घटना के बाद खिलाड़ी उतर कर लॉबी में आ गए। दूसरी ओर इस वाकये के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। उधर, रनवे खाली न होने से मुंबई से आने वाली फ्लाइट करीब 1 घंटे तक हवा में घूमती रही। घटना के बाद से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स की टीमें अभी भी एयरपोर्ट के अंदर बैठी हैं। उनको फिर से फ्लाइट में बैठाने की व्यवस्था की जा रही है। दोनों टीम के खिलाड़ी करीब 1:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। उनका प्लेन टेक्निकल खामियों की वजह से टेकऑफ नहीं कर पाया। करीब 4 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है। इंदौर जाने वाली फ्लाइट अभी भी एयरपोर्ट पर खड़ी है।

हंगामा करते रहे यात्री

इसके अलावा जो फ्लाइट मुंबई जानी थी, उसको इंडिगो ने कैंसिल कर दिया है। यात्रियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जो हम लोगों की फ्लाइट थी उसे खिलाड़ियों को देकर हम लोगों के साथ नाइंसाफी की गई है। मुंबई जाने वाले यात्रियों का हंगामा अभी भी चकरी एयरपोर्ट पर जारी है।

आम पैसेंजर का प्लेन खिलाड़ियों को दिया 

प्लेन खराब होने के बाद जैसे ही मुंबई फ्लाइट लैंड हुई, तो उसका एयरक्राफ्ट खिलाड़ियों के लिए रिजर्व कर दिया गया। इसके बाद मुंबई की फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा किया। उनको शांत करने के लिए इंडिगो के अधिकारी आगे आए। उन्होंने कुछ यात्रियों को लखनऊ से, तो कुछ को कल का टिकट देने की बात कही। इसके बाद दो बसों से यात्रियों को लखनऊ के लिए रवाना किया गया है।

Share this:

Latest Updates