Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखते ही देखते पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टकरा गईं  2 बसें, 8 लोगों ने गंवाई जान, 20 जख्मी, सो रहे थे यात्री…

… और देखते ही देखते पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टकरा गईं  2 बसें, 8 लोगों ने गंवाई जान, 20 जख्मी, सो रहे थे यात्री…

UP News : 25 जुलाई की सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश से अत्यंत दुखद खबर आई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर देखते ही देखते दो बसें आपस में टकरा गईं। बसों की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

सुबह 7:00 बजे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि लोणीकतरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदराहा गांव के पास डबल डेकर बस ने खड़ी दूसरी बस से टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। दोनों बसों में अधिकतर यात्री सो रहे थे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates