Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Demise : देश के दिग्गज समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा सैफई, CM योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार कल

Demise : देश के दिग्गज समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा सैफई, CM योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार कल

UP News : देश के दिग्गज समाजवादी नेता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर 10 अक्टूबर की देर शाम उनके पैतृक गांव सैफई पहुंच गया। मुलायम का नश्वर शरीर सैफई पहुंचते ही चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई। CM योगी आदित्यनाथ ने भी सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। मौके पर यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम

मुलायम सिंह के निधन के बाद उनके बेटे अखिलेश यादव एंबुलेंस से पार्थिव शव लेकर सैफई पहुंचे। सैफई गांव में मुलायम की एक झलक पाने के लिए सपा समर्थकों और ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर सैफई स्थित घर पर रखा गया है, जहां मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है। वहीं पार्टी ने कहा है कि नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 10 बजे सैफ़ई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

Share this:

Latest Updates