Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मन्नत पूरी नहीं हुई तो भक्त ने भगवान पर ही कर दिया हमला,इसके बाद पुलिस को..

मन्नत पूरी नहीं हुई तो भक्त ने भगवान पर ही कर दिया हमला,इसके बाद पुलिस को..

जो ईश्वर में बहुत विश्वास करता है, वह ईश्वर से नाराज भी बहुत होता है। जिसे विश्वास ही नहीं, उसकी नाराजगी कैसी। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है कि एक भक्त लंबे समय से मन्नते मांग रहा था। जब उसकी मन्नते पूरी नहीं हुईं तो उसके मन में निराशा हुई, फिर आक्रोश जगा और उसके बाद उसने भगवान पर ही हमला बोल दिया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भगवान से नाराज भक्त युवक मंदिर में घुसा और देवी-देवताओं की मूर्तियों को छेनी-हथौड़े से खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नोएडा पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी मूलरूप से मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर का का बताया जा रहा है।

परिवार के बीमार लोगों के ठीक होने के लिए कर रहा था पूजा-पाठ

जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने परिवार के लोगों के बीमार होने पर पूजा-पाठ कर भगवान से उनके ठीक होने की मन्नत मांग रहा था, लेकिन जब उन्हें आराम नहीं हुआ तो उसने गुस्से में आकर एक मंदिर में लगी देवी-देवताओं की मूर्ति को खंडित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि 23 मई की रात को आरोपी ने सेक्टर-37 स्थित मंदिर में रखी मूर्तियां खंडित कर दी थीं। इसके संबंध में वादी और अन्य स्थानीय व्यक्तियों द्वारा अज्ञात अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में बीटा-2 थाना पुलिस द्वारा तुरंत  महज 24 घंटे के अंदर आरोपी विनोद उर्फ भूरा को घटना में प्रयुक्त छेनी-हथौडे़ के साथ दबोच लिया।

युवक ने स्वीकार किया अपना अपराध

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह लगभग दो-तीन साल से अपने पारिवारिक सदस्यों की बीमारी को लेकर भगवान से मन्नत मांगते हुए लगातार पूजा-पाठ कर रहा था, लेकिन परिजनों को बीमारी से आराम नहीं हो रहा था। इस बीच उसकी चाची की मौत हो जाने के कारण नाराज होकर उसने छेनी-हथौड़े से मूर्तियां खंडित करने का अपराध स्वीकार किया है।

Share this:

Latest Updates