Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शादी में दूल्हा कर रहा था फायरिंग, पास खड़े फौजी दोस्त को लगी गोली और चली गई जान, शादी होने के बाद दूल्हा अरेस्ट 

शादी में दूल्हा कर रहा था फायरिंग, पास खड़े फौजी दोस्त को लगी गोली और चली गई जान, शादी होने के बाद दूल्हा अरेस्ट 

Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) के सोनभद्र में शादी की खुशी मातम में बदल गई। अपनी शादी की खुशी में दूल्हा मनीष फायरिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दबने से चली गोली पास खड़े उसके फौजी दोस्त बाबूलाल के माथे पर लग गई। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद साथ आए लोग शव छोड़कर भाग गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शादी कराई। शादी खत्म होते ही पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। दुल्हन बिना दूल्हे के ससुराल गई है।

एक माह पहले घर आया था जवान

जवान बाबूलाल 11 मई को छुट्‌टी पर घर आया था। उसका परिवार गांव से निकल कर राबर्ट्सगंज में शिफ्ट हो गया था। अब पुलिस ने फौजी की गायब पिस्टल को भी खोज लिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस को फौजी की मौत की सूचना अस्पताल से डॉक्टरों ने दी थी। अस्पताल में पंचनामा करने के बाद आरोपी दूल्हे मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेटे की कमर से निकाल ली पिस्टल

घटना में मारे गए फौजी के पिता दयाराम ने बताया कि बेटा बाबूलाल सेना में हवलदार था। उसकी तैनाती लेह में थी। वह छुट्‌टी पर घर आया था। उसके दोस्त मनीष की शादी 21 जून को राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर के में थी। बाबूलाल शाम को घर से बारात में जाने के लिए निकला। अपने साथ पिस्टल भी ले गया। गाजे-बाजे के साथ द्वाराचार शुरू हुआ।

इस दौरान फौजी बाबूलाल अपने दोस्त मनीष के साथ ही था। दूल्हा मनीष बग्घी पर सवार होकर राइफल से फायरिंग करते हुए दुल्हन के घर जा रहा था। दरवाजे पर पहुंचते ही उसने अपनी राइफल बगल में चल रहे एक युवक को थमा दिया। अचानक अपने दोस्त बाबूलाल की कमर में लगी पिस्टल को खींच लिया और गोली चला दी।

Share this:

Latest Updates