Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP : बारात के सामने शादी नहीं करने के लिए अड़ गई दुल्हन, फिर प्रेमी के साथ…

UP : बारात के सामने शादी नहीं करने के लिए अड़ गई दुल्हन, फिर प्रेमी के साथ…

Uttar Pradesh (उत्‍तर प्रदेश) के कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में 21 March को एक दुल्हन ने समाज के सामने और परिवार के सामने अपना लोहा मनवा लिया। दुल्‍हन ने बारात के सामने सीधे कह दिया कि उसे यह निकाह कुबूल नहीं है। इतना ही नहीं दुल्‍हन अपने प्रेमी से निकाह कराने की गुहार लगाने थाने पहुंच गई। लड़की पुलिस के साथ वापस घर लौटी और यही बात अपने परिवारवालों के सामने दोहरा दी। अंततः परिवार वाले लड़की के सामने झुके और उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी।

पुलिस ने लड़की के पिता और दूल्हे पक्ष के लोगों को थाने पर बुलाया और मामले में समझौता कराया। पुलिस के समझाने-बुझाने पर अंतत: दोनों पक्ष राजी हो गए दुल्‍हन का निकाह उसके प्रेमी के साथ करा दिया गया। कुशीनगर के ही नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नंदन छपरा गांव से आई बारात वापस लौट गई।

तत्काल एक्शन में आ गई पुलिस

अपनी शादी से इनकार करने के बाद थाने पहुंची दुल्‍हन की शिकायत सुन पुलिसवाले भी सकते में आ गए थे। दुल्‍हन ने पुलिस से कहा कि उसके परिवार के लोग जबरन उसका निकाह करना चाहते हैं, जबकि वह अपनी शादी नगर पंचायत रामकोला में अपने प्रेमी के साथ करना चाहती है। पुलिस ने उसकी बात ध्‍यान से सुनी और तत्‍काल एक्‍शन लेते हुए उसे साथ लेकर उसके घर पहुंच गई। पुलिस ने लड़की के पिता और लड़के के पिता को को समझाया और थाने बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद लड़की की शादी उसके मन मुताबिक उसके प्रेमी से हो गई।

Share this:

Latest Updates