Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उत्तर प्रदेश पांच साल में बना दंगा मुक्त प्रदेश, कानून का हो रहा है कड़ाई से पालन : योगी

उत्तर प्रदेश पांच साल में बना दंगा मुक्त प्रदेश, कानून का हो रहा है कड़ाई से पालन : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पांच वर्ष में यूपी पूरी तरह दंगा मुक्त हो चुका है। राज्य में कानून का सख्ती से पालन हो रहा है। योगी दिल्ली के चाणक्यपुरी में आयोजित पाञ्चजन्य के मीडिया कॉन्क्लेव को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2012 से 2017 के बीच 700 से अधिक दंगे हुए, लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद राज्य एक भी दंगा नहीं हुआ। शांति व्यवस्था कायम है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि और रामनवमी के दौरान देश के कई राज्यों में दंगे हुए लेकिन देश के सबसे बड़े आबादी वाले प्रदेश यूपी में सारे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए गए। इस वर्ष ईद के मौके पर सड़कों पर नमाज अदा नहीं की गई और धार्मिक स्थलों से लाखों माइक शांतिपूर्ण तरीके से उतरवाये गए।

व्यापारियों के लिए सुरक्षित माहौल

उत्तर प्रदेश के सीएम ने कहा कि हमारा राज्य व्यापारियों को सुरक्षित माहौल दे रहा है। नतीजतन निवेश बढ़ रहा है। राज्य में बीते 70 वर्ष में जितना निवेश आया, उससे कहीं अधिक बीते पांच वर्ष में आ गया है। यूपी में गौ तस्करी पूरी तरह बंद है। गौवंश के संरक्षण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला के भव्य मंदिर निर्माण का काम जारी है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी पाञ्चजन्य और ऑर्गेनाइजर अडिग रहा है। पाञ्चजन्य हमेशा तर्क, तथ्य के साथ खबरों, आलेखों को प्रस्तुत करता रहा है। इसके साथ ही समय-समय पर देश विरोधी ताकतों को बेनकाब भी करता रहा है।

Share this:

Latest Updates