Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Uttar Pradesh: मांगी थी सावन में शादी की मन्नत, पूरी नहीं हुई तो बाबा भोलेनाथ को ही…

Uttar Pradesh: मांगी थी सावन में शादी की मन्नत, पूरी नहीं हुई तो बाबा भोलेनाथ को ही…

UP News, kosambi : दुनिया में ईश्वर के प्रति आस्था रखने वालों की जहां कमी नहीं है, वहीं उनकी खिलाफत और उनसे रुष्ट होने वाले भी कम नहीं। भगवान ने उनकी सुन ली तो बल्ले-बल्ले, नहीं सुनी तो…। आज हम एक ऐसी ही घटना की चर्चा करेंगे, जिसका जुड़ाव उत्तर प्रदेश के कौशांबी से है। यह घटना हैरान कर देने वाली है। यहां एक शख्स ने सावन में शादी की मन्नत भोलेनाथ से मांगी थी। जब उसकी यह मनोकामना पूरी नहीं हुई तो उसने…, आगे पढ़े…

छोटू नामक इस शख्स ने शिवलिंग ही चुरा लिया

मन्नत मांगने वाले शख्स का नाम छोटू है। जब उसकी मनोकामना पूरी नहीं हुई तो उसने शिवलिंग ही चुरा लिया और उसे झाड़ियों में छुपा दिया। जब मंदिर से शिवलिंग गायब होने की सूचना पुलिस तक पहुंची तो खोजबीन शुरू हुई। बाद में किसी तरह शक की सुई छोटू तक पहुंची। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सबकुद उगल दिया। छोटी ने आखिर ऐसा क्यों किया, आगे जानें…

गांव की ही एक लड़की से करता था प्यार और…

 महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के कुम्हियावां गांव का छोटू पूरे विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करता था। वह गांव की ही एक लड़की को पसंद करता था और उससे शादी करना चाहता था। यही मन्नत लिए छोटू पूरे सावन भर शिव मंदिर में पूजा करता रहा, लेकिन जैसे-जैसे सावन बीतने लगा, छोटी की उम्मीद भी टूटने लगी। छोटू को उम्मीद थी कि सावन खत्म होने से पहले ही भगवान शिव की कृपा से लड़की से उसकी बातचीत शुरू हो जाएगी, लेकिन सावन बीत गया और कोई फायदा नहीं दिखा। इसके बाद उसने यह हरकत की।

भोलेनाथ पहुंचे मंदिर, छोटू गया जेल

पुलिस के अनुसार मंदिर प्रबंधन की तरफ से मिली शिकायत पर आरोपी छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिवलिंग की स्थापना फिर से करवा दी गई है, जबकि छोटू को जेल भेज दिया गया है। इधर, छोटू के परिजनों का कहना है कि वह चोर नहीं है, उसका दिमाग खराब हो गया था जो उसने ऐसा कर दिया है। गांव के लोग भी बताते हैं कि छोटू पूरे मन से पूजा पाठ किया करता था।

Share this:

Latest Updates