Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UTTAR PRADESH : बुलंदशहर में खड़े ट्रक में घुस गई हाई स्पीड कार, पिता और दो पुत्रों ने मौके पर ही तोड़ा…

UTTAR  PRADESH : बुलंदशहर में खड़े ट्रक में घुस गई हाई स्पीड कार, पिता और दो पुत्रों ने मौके पर ही तोड़ा…

Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) के बुलंदशहर में सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में गुलावठी रोड पर 22 मार्च की देर रात तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार पिता और दो पुत्रों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।

शादी में भाग लेकर लौटते समय बीच रास्ते में हो गया हादसा

जानकारी के अनुसार,सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला ओम पैलेस गुलावठी रोड निवासी शाकिर कबाड़ी का काम करता था। वह अपने पुत्र सानिब और उजैर के साथ मेरठ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात मेरठ से वापस सिकंदराबाद लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। शाकिर की कार गुलावठी रोड पर खगुआवास गांव के पास खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। 33 साल के शाकिर उसके पुत्र 12 साल शानिब 12 और 10 साल के उजैर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

Share this:

Latest Updates