Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Uttar Pradesh : पड़ोसी अंकल आए, मुझे अपने साथ ले गए और कर दिया गंदा काम, बच्ची से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh : पड़ोसी अंकल आए, मुझे अपने साथ ले गए और कर दिया गंदा काम, बच्ची से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक सात साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जब इस घटना की जानकारी हिंदू संगठन के लोगों को लगी तो उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की खबर मिलते ही एसपी सिटी रविंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घर से सामान लेने निकली थी बच्ची

मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में बच्ची घर से कुछ सामान लेने निकली थी। लेकिन वह बहुत देर तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू। आखिरकार बच्चे सड़क पर रोती हुई मिली। शक होने पर बच्ची से पूछा तो वह रोते हुए बोली कि पड़ोसी अंकल आए और उसे पकड़कर अपने साथ कहीं ले गए फिर बहुत गलत हरकत की। मुझे बहुत परेशानी हो रही है।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास के CCTV फुटेज और टीमों को लगाकर जांच की। कुछ ही घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है और मामले की जांच में जुटी है।इस मामले पर एसपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि घरवालों के द्वारा दुष्कर्म की आशंका जताते हुए तहरीर दी गई। इसमें पुलिस द्वारा तत्काल ही मुकदमा धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates