Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नाबालिक बच्चों के सामने मां का चेहरा काला करने के आरोप में 17 आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक बच्चों के सामने मां का चेहरा काला करने के आरोप में 17 आरोपी गिरफ्तार

Pratapghar news : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के गांव से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक ग्राम पंचायत के दौरान एक महिला के साथ उसके बच्चों के सामने बहुत बुरी तरह से व्यवहार किया गया। उसके चेहरे पर कालीख पोती गई। उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने बताया कि प्रतापगढ़ में एक ग्राम पंचायत के दौरान एक महिला पर हमला करने और उसके तीन नाबालिग बच्चों के सामने उसका चेहरा काला करने के आरोप में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला को एक पेड़ से बांध दिया गया, उसके बाल काट दिए गए और उसे “विवाहेतर संबंध” के आरोप में जूतों की माला पहनाई गई।

आरोपियों में 8 महिलाएं 

पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर महिला के पति ने पंचायत बुलाई थी, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आठ महिलाएं हैं। सोशल मीडिया पर कथित घटना का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। एफआईआर में नामजद अन्य पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिवार ने दावा किया कि वह एक स्थानीय निवासी (40) के साथ “अवैध संबंध” में थी और अक्सर उससे फोन पर बात करती थी।

Share this:

Latest Updates