Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UTTARAKHAND: देहरादून की 78 साल की नेत्रहीन महिला ने अपनी सारी संपत्ति कर दी राहुल गांधी के नाम, जानिए गहनों के बारे में क्या कहा…

UTTARAKHAND: देहरादून की 78 साल की नेत्रहीन महिला ने अपनी सारी संपत्ति कर दी राहुल गांधी के नाम, जानिए गहनों के बारे में क्या कहा…

Uttarakhand (उत्तराखंड) के देहरादून की एक 78 साल की महिला ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कल की वायनाड से सांसद राहुल गांधी के नाम कर दी है। पुष्पा मुंजियाल नामक लेडी ने राहुल गांधी को अपनी संपत्ति का मालिकाना हक देते हुए देहरादून की अदालत में एक वसीयत पेश की है। इसमें 50 लाख की संपत्ति और 10 तोला सोना शामिल है। मुंजियाल ने कहा कि मैंने राहुल की पत्नी को देने के लिए कुछ गहने रखे थे, लेकिन राहुल ने शादी नहीं की तो अब उसे ही दे रही हूं। पुष्पा नेत्रहीन हैं और देहरादून के एक आश्रम में रह रही हैं।

राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित

मुंजियाल, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी डालनवाला की रहने वाली हैं। पुष्पा ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर कोर्ट से अनुरोध किया कि मेरे बाद मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंपा जाए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि पुष्पा मुंजियाल ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवास पर अपनी संपत्ति राहुल गांधी को दी है। शर्मा ने महिला के हवाले से कहा कि, वे राहुल गांधी से प्रभावित हैं। वे कहती हैं, ‘राहुल गांधी के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वाोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हों, चाहे राजीव गांधी हों।’ मुंजियाल ने कहा कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं और इसलिए वह उन्हें अपनी संपत्ति दे रही हैं।

Share this:

Latest Updates