Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उत्तराखंड : बस खाई में गिरने से चार की मौत

उत्तराखंड : बस खाई में गिरने से चार की मौत

Dehradun news : जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत दहल चौरी के पास मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चार लोगों की मृत्यु हो गयी और कई लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने घटना पर दु:ख जताते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। मिनी बस संख्या-(यूके/12 पीबी -0177) पौड़ी बस अड्डे से केन्द्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए निकली थी। तहसील पौड़ी के कोठार बैंड के पास बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 22 लोग सवार थे, जिसमें से चार यात्रियों की मौत हो गयी। जबकि, अन्य यात्री घायल हुए हैं।

10 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया

सूचना पर एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। स्थानीय पुलिस की ओर से रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुए वाहन से 10 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू आपरेशन आरम्भ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी में केन्द्रीय विद्यालय की ओर जानेवाले मार्ग पर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार यात्रियों के निधन को दु:खद बताया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों का नजदीकी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share this:

Latest Updates