Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragedy : … और अचानक शुरू हो गया लैंडस्लाइड,चपेट में आए तीन मकान, चार लोगों की गई जान, बचाव कार्य…

Tragedy : … और अचानक शुरू हो गया लैंडस्लाइड,चपेट में आए तीन मकान, चार लोगों की गई जान, बचाव कार्य…

Uttarakhand, Landslide, 3 Buildings Damaged, 4 People Died : उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है है। मीडिया रिपोर्ट  के मुताबिक जिले के थराली में बड़ा लैंड स्लाइड हुआ है, जिससे तीन मकान ढह गए हैं। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मौके पर बचाव दल मलबा हटाने के काम में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।

किसी को संभलने का नहीं मिला मौका

जानकारी के अनुसार, भूस्खलन की घटना गत देर रात को हुई। सब कुछ इतने जल्दी हुआ कि यहां रह रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि अचानक पहाड़ में लैंडस्लाइड हुआ और विशाल बोल्डर मकानों पर गिर गये। जिसमें तीन घर ढह गये। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य को गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है।

मलबे में दबे थे 5 लोग

आपको बता दें, यह हादसा थराली ब्लाक के पैनगढ़ गांव में हुआ। मलबे में कुल पांच लोग दबे गए थे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान एक घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त लेंटर के नीचे से निकाल कर तत्काल अस्पताल भेजा गया। वहीं चार लाशें भी मलबे से निकलीं। मृतकों की पहचान बचुली देवी, घनानंद, देवानन्द और सुनीता के रूप में हुई, जबकि योगेश गंभीर घायल है। घायल बालक की उम्र 12 साल बताई जा रही है।

Share this:

Latest Updates