Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ओडिशा में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई वैन, पांच की मौत, पांच घायल

ओडिशा में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई वैन, पांच की मौत, पांच घायल

Raurkela news : शुक्रवार की रात ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत हेमगिर थाना स्थित गायकनपली के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से एक वैन के टकरा जाने से बड़ी घटना घट गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल ही गए, जिनका इलाज हेमगिर अस्पताल में चल रहा है। मृतक और घायल सभी कीर्तन मंडली के सदस्य थे और सुरसुंदरगढ़ जिले के हेमगिर ब्लाक अंतर्गत कुंडाधूड़ा इलाके के रहने वाले थे।

दशकर्म में कीर्तन के लिए गए थे छत्तीसगढ़

बताया गया कि कीर्तन दल को छत्तीसगढ़ के समरपिंडा गांव में दशकर्म में बुलाया गया था। यहां कीर्तन करीब साढ़े 11 बजे खत्म करने के बाद टीम के सदस्य वैन से कंडाघूड़ा लौट रहे थे। वैन तेज रफ्तार में थी। जबतक चालक उसे संभाल पाता, टक्कर हो गई। रात को सड़क पर वाहनों का आना जाना भी कम हो रहा था। इसलिए तत्काल सहायता भी नहीं मिल पाई।

एक साथ पांच मौत पर गांव में मातम

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही हेमगिर पुलिस वहां पहुंची और वाहनों को जब्त करने के साथ ही घटना की जांच शुरु कर दी। उधर, पांच लाेगों की एक साथ मौत से गांव में मातम पसरा है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण सड़क पर वाहन के खड़े होने,वैन की रफ्तार तेज होने व चालक को इसका अंदाजा नहीं लगना बताया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates