Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Vande Bharat Express : … और 90 किलोमीटर चलने के बाद  वंदे भारत ट्रेन के पहिए हो गए जाम, दूसरी ट्रेन से वाराणसी भेजे गए यात्री

Vande Bharat Express : … और 90 किलोमीटर चलने के बाद  वंदे भारत ट्रेन के पहिए हो गए जाम, दूसरी ट्रेन से वाराणसी भेजे गए यात्री

Vande Bharat Train News : दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए 7 अक्टूबर को तकनीकी खराबी से जाम हो गए। इस कारण ट्रेन को रोक दिया गया। यात्रियों को शताब्दी ट्रेन से आगे की यात्रा पर रवाना किया गया। 

ट्रैक्शन मोटर में खामी के कारण नहीं घूम पा रहे थे पहिए

अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ‘ट्रैक्शन मोटर’ में खामी आने के कारण पहिये पूरी तरह से नहीं घूम पा रहे थे। अधिकारियों ने इस स्थिति को ‘फ्लैट टायर’ करार दिया। अधिकारियों ने बताया कि सेमी-हाईस्पीड ट्रेन तय समय पर सुबह छह बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, लेकिन 90 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद उत्तर प्रदेश स्थित खुर्जा स्टेशन पर इसकी यात्रा समाप्त कर दी गई।

100 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन में शुरू किया था चलना

वंदे भारत पर सवार सभी 1068 यात्रियों को दिल्ली से भेजी गई शताब्दी एक्सप्रेस में बैठाकर आगे की यात्रा के लिए दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर रवाना किया गया। वंदे भारत ट्रेन ने 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलना शुरू किया, लेकिन दिल्ली से 67 किलोमीटर दूर वेर स्टेशन (बुलंदशहर) पर सुबह साढ़े सात बजे रुक गई। इसके बाद ट्रेन को 20 किलोमीटर और आगे खुर्जा स्टेशन तक ले जाया गया।

Share this:

Latest Updates