Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Vande Bharat Train : महज 6 घंटे में रांची से पटना पहुंच जाएगी वंदे भारत ट्रेन, 11 जून को पटना से ट्रायल रन…

Vande Bharat Train : महज 6 घंटे में रांची से पटना पहुंच जाएगी वंदे भारत ट्रेन, 11 जून को पटना से ट्रायल रन…

Jharkhand Bihar Update News, Patna, Ranchi, Vande Bharat Train Trial Run On 11 June  : देश में कई राज्यों में वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाने के बाद अब बिहार और झारखंड में दोनों राज्यों की राजधानी के बीच भी वंदे भारत ट्रेन बहुत जल्द चलने ही वाली है। रांची और पटना के बीच चलने वाली भारत वंदे भारत ट्रेन मात्र 6 घंटे में आपको यात्रा पूरी कराएगी। इसके ट्रायल रन का शिड्यूल जारी हो गया है।

पटना से शुरू होगा ट्रायल रन

पटना से 11 जून को सुबह 6.55 बजे ट्रायल रन शुरू होगा। यह ट्रेन सुबह 8.20 बजे गया पहुंचेगी। 11.30 बजे बरकाकाना पहुंच जाएगी। दोपहर 1 बजे यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन पर पधारेगी। इस दौरान जहानाबाद, कोडरमा, हजारीबाग और मेसरा में भी ट्रेन का स्टॉपेज है। अभी तक की प्लानिंग के मुताबिक गया में 10 मिनट और बरकाकाना में 5 मिनट ट्रेन रुकेगी। 

इसी दिन रांची से पटना के लिए चलेगी

11 जून को ही रांची रेलवे स्टेशन से 14.20 बजे वंदे भारत ट्रेन पटना के लिए रवाना होगी। टाटीसिल्वे में बिना रुके के 3.30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी। इसके बाद शाम 7 बजे गया और फिर 20.25 बजे पटना पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन को मेसरा, हजारीबाग, कोडरमा और जहानाबाद में प्रस्तावित स्टॉपेज पर रोका जाएगा। 

रेलवे की ओर से जारी कर दिया गया है व्यवस्था सुनिश्चित करने का लेटर

ट्रेन के संचालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के सीपीटीएम ने दानापुर, मुगलसराय और धनबाद डिविजन के सीनियर डिविजनल ऑपरेशंस मैनेजर को पत्र जारी कर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। पत्र के मुताबिक दानापुर के एक ट्रैफिक इंसपेक्टर को पटना से गया तक फुट प्लेटिंग और मिनट टू मिनट टाइम रिकॉर्डिंग करने को कहा गया है। धनबाद डिविजन को गया से रांची जाने और लौटने के दौरान फुट प्लेटिंग और मिनट टू मिनट टाइम रिकॉर्डिंग करना है।

Share this:

Latest Updates