Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Vastu Shastra : घर में गलत जगह पर लगा कैलेंडर आपको कर सकता है परेशान, यहां लगाएं नया कैलेंडर

Vastu Shastra : घर में गलत जगह पर लगा कैलेंडर आपको कर सकता है परेशान, यहां लगाएं नया कैलेंडर

dharm, religious, Dharma-Karma, new calendar, Spirituality, Astrology, jyotish Shastra, dharmik totke, dharm adhyatm : नया साल 2024 प्रारंभ हो चुका है। अब लोग अपने अपने घरों से पुराना कैलेंडर हटाकर नया कैलेंडर लगना शुरू कर दिया है। लोग नए साल की शुरुआत पूजा-पाठ आदि से करते हैं, ताकि उनका साल ठीक से गुजरेगा। परंतु अच्‍छा समय पाने के लिए यह भी जरूरी है कि घर में कैलेंडर को लेकर वास्‍तु के नियमों का पालन जरूर किया जाए। गलत जगह पर लगा कैलेंडर घर में नकारात्‍मकता लेकर आता है। इससे आपकी और आपके घर की तरक्‍की में बाधा उत्पन्न होती  है। हम कह सकते हैं कि गलत दिशा या जगह पर लगा कैलेंडर हमारे जीवन में बुरा समय शुरू कर सकता है। 

वास्‍तु के इन नियमों का पालन करना जरूरी

अब हम आइए जानते हैं कि कैलेंडर लगाने के लिए वास्‍तु के किन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। वास्तु के अनुसार कभी भी घर के मुख्य दरवाजे पर कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी तरक्‍की में रुकावट पैदा हो सकती है। बनते काम भी बिगड़ने लगेंगे। इसलिए ऐसी गलती ना करें। नए साल के कैलेंडर को दरवाजे के पीछे लगाना भी हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसा करना वास्‍तु शास्त्र में अशुभ माना गया है। 

हमेशा कैलेंडर को सामने लगाएं

घर या ऑफिस में हमेशा कैलेंडर को सामने लगाएं और उसके पास की जगह भी साफ-सुथरी रखें। कई लोग नए साल का कैलेंडर तो लगा लेते हैं, परंतु पुराने कैलेंडर को हटाना भूल जाते हैं। ऐसी गलती हमें भूल कर भी नहीं करनी चाहिए।   पुराने कैलेंडर को घर में ना रहने दें। ये आपको जीवन में आगे नहीं बढ़ने देगा। लाख प्रयासों के बाद भी आपको तरक्‍की नहीं मिलेगी। वास्तु के अनुसार नए साल का कैलेंडर घर की उत्तर पश्चिम अथवा पूर्वी दीवार पर ही लगाएं। कैलेंडर को दक्षिण दिशा में कतई न लगाएं। ऐसा करना घर के मुखिया की सेहत, आर्थिक स्थिति पर खराब असर डालता है।

Share this:

Latest Updates