Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Vastu Shastra : देवी लक्ष्मी का सीधा संबंध है रसोई से, सफलता की राह खोलता है आपका तवा

Vastu Shastra : देवी लक्ष्मी का सीधा संबंध है रसोई से, सफलता की राह खोलता है आपका तवा

Dharma adhyatma : यह हम नहीं, वस्तु शास्त्र कहता है कि देवी लक्ष्मी का सीधा संबंध रसोई से होता है। खासकर खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाली तवा जैसी कुछ वस्तुएं। ऐसी मान्यता है कि तवा समृद्धि, सफलता और धन से जुड़ा हुआ है। यह आपकी सफलता की राह खोलता है। घर में उन्नति और समृद्धि लाता है। वास्तु शास्त्र में इसे विशेष महत्व दिया गया है। ऐसे में इसे सजाकर रखें, लोगों की नजर से बचाकर रखें। इससे जुड़ी हुई कुछ और भी अहम बातें हैं, जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए, आइये जानें।

इन बातों का रखें ख्याल

✓तवे को बाहरी लोगों की नजर से बचाकर रखना चाहिए। तवे पर बाहरी लोगों की सीधी नजर शुभ नहीं मानी जाती है। इसलिए इसे बंद जगह पर रखने की सलाह दी जाती है।

✓वास्तु शास्त्र के अनुसार रोटी बनाने से पहले तवे पर थोड़ा सा नमक छिड़कने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। यह परिवार की उन्नति और समृद्धि के रास्ते में आने वाली बाधाओं को भी दूर करता है।

✓गाय के लिए तवे पर पहली रोटी बनाना आम परंपरा है।  ऐसा करने से घर में कभी ‘अन्न और धन‘ की कमी नहीं होती है। ‘गौ माता‘ को ‘लक्ष्मी स्वरूप‘ भी माना गया है। यह उपाय सफलता के नए रास्ते खोलती हैं।

वास्तु के अनुसार कभी भी तवे को उलटना नहीं चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में आने वाली वृद्धि और समृद्धि पर असर पड़ता है। साथ ही यह दुर्भाग्य और नकारात्मकता को आमंत्रित करता है। इसलिए तवे को हमेशा सीधा रखें।

Share this:

Latest Updates