Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Vastu Tips: नौकरी में नहीं हो रही तरक्की तो वास्तु के इन नियमों को अपना कर देखें

Vastu Tips: नौकरी में नहीं हो रही तरक्की तो वास्तु के इन नियमों को अपना कर देखें

Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm, dharm adhyatm, religious, vastu tips : नौकरी वाले कार्यस्थल पर लोग पूरी मेहनत के साथ काम करते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए। अच्छी आमदनी के लिए लोग अपने काम में अपना पूरा समर्पण देते हैं। इससे उनका प्रोमोशन हो और कंपनी के साथ-साथ खुद भी उन्नति करें। इसके लिए कार्यस्थल पर पॉजिटिव ऊर्जा होनी चाहिए। कई बार ऐसा होता है जब इंसान अपनी पूरी मेहनत करता है, लेकिन उसे  मनोअनुकूल फल नहीं मिलता है। यानी सीधे शब्दों में कह सकते हैं कि अच्छी प्रमोशन नहीं मिलता है। इसके अलावा कुछ समय तो सैलरी भी नहीं बढ़ती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं। जिनके करने से निगेटिव एनर्जी के कारण आपकी उन्नति में बाधा आ रही है तो वो दूर हो जाती है और आपको तरक्की के साथ-साथ आमदनी भी बढ़ने लगती है।

कार्यस्थल के लिए जरूरी वास्तु टिप्स

अपने ऑफिस या कार्यस्थल पर अपने आस-पास ऐसे पौधे रख सकते हैं जिन्हें शुभ माना जाता है। इसमें बांस का पौधे का विशेष महत्व है। यह भाग्य को आकर्षित करता है। इसके अलावा ऑफिस में मनी प्लांट, जेड प्लांट जैसे छोटे पौधे रख सकते हैं।

कांटेदार और बोनसाई पौधा नहीं रखें

माना जाता है कि अपने कार्यस्थल पर अपने डेस्क के पास सूखास, कांटेदार और बोनसाई पौधा नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्ट पर उत्तर-पूर्व दिशा में क्रिस्टल पेपर वेट रख सकते हैं।

सिक्कों से भरा घड़ा रखना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कार्यस्थल पर सिक्कों से भरा घड़ा रखना चाहिए। इससे उन्नति के रास्ते खुलते हैं और करियर ग्रोथ में तेजी आती है।

महत्वपूर्ण चीजों को हमेशा दाहिनी ओर रखें 

काम से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों को हमेशा दाहिनी ओर रखना चाहिए। इसे शुभ माना जाता है।

कार्यस्थल पर रोशनी होनी चाहिए

ऑफिस में जहां आप बैठकर काम करते हैं। वहां भरपूर रोशनी होनी चाहिए, क्योंकि अंधेरे में नकारात्मक ऊर्जा का संचार तेजी से बढ़ता है।

Share this:

Latest Updates