Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Vastu Tips: घर में इन चीजों की मौजूदगी कर देगी बर्बाद, कंगाल हो जाता है इंसान

Vastu Tips: घर में इन चीजों की मौजूदगी कर देगी बर्बाद, कंगाल हो जाता है इंसान

Vastu Tips: Presence of these things in the house will ruin, the person becomes poor, dharm, religious, Dharma-Karma,Astrology Spirituality, jyotish Shastra, dharmik totke, dharm adhyatm : किसी के घर में सम्पन्नता तभी बनी रहती है, जब वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। कुछ लोगों के घर में धन का आगमन तो होता हैं, पर हर समय तंगहाली  बनी रहती हैं। यह तंगहाली तो कई बार लोगों को कंगाली के कगार पर भी पहुंचा देती हैं। इसके पीछे का मूल कारण घर के भीतर का  वास्तु दोष भी हो सकता है। हम घर में अनजाने में कुछ ऐसी चीजें कर रहे होते हैं, जिसका हमें अहसास भी नहीं होता। इनमें थोड़ा बदलाव लाकर घर की वास्तु को ठीक किया जा सकता है। अत: इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए। इससे की आपके घर का वास्तु सही रहे और घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। घर में कभी भी ऐसी चीजे भूलकर भी न करें ।

नल के टपकने और पानी की बर्बादी कर देगा कंगाल

अगर आपके घर में नल टपकने से पानी की बर्बादी होती है तो यह अशुभ है। इससे आपके घर से धन का भी क्षय होता रहेगा। इसके अलावा यदि आपके घर में पानी की बर्बादी होती है तो यह आपके लिए आर्थिक संकट ला सकता है। ऐसा होने से आप कंगाल हो सकते हैं। साथ ही पानी को कभी भी बर्बाद नहीं होने देना चाहिए। जितना पानी की जरूरत हो, उतना ही खर्च करना चाहिए। अगर घर में कोई नल टपकता है तब उसे तत्काल मैकेनिक को बुलाकर तुरंत ठीक करा लें। इससे आपके घर से धन का क्षय होना रुक जायेगा। 

घर में  टूटे बर्तन का रहना दरिद्रता की निशानी 

घर के भीतर टूटे हुए बर्तन का रहना दरिद्रता की निशानी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटे बर्तन घर में रखना वर्जित है।यदि आपके  घर में टूटे हुए बर्तन हैं तो यह आर्थिक विपन्नता को आमंत्रित करेगा। ऐसी स्थिति में आपके घर में लक्ष्मी का वास नहीं हो सकता है। इस परिस्थिति से बचने के लिए घर से टूटे हुए बर्तनों को तुरंत बाहर करें ।

घर में नहीं टिकता गलत कमाई का पैसा

यदि आपके पास नाजायज कमाई होती है या घर में गलत कामों से पैसे की आवग है तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। घर में गलत पैसे की आगमन से आपकी जिन्दगी में चमक – दमक तो दिखेगा, लेकिन इससे आपकी जिन्दगी में बरकत नहीं होगी। गलत तरीके से की गई कमाई दरिद्रता का कारण भी बन सकती है। एक समय के बाद यह आपके लिए घातक साबित हो सकता है। गलत पैसे कमाने से आपकी औलाद नालायक बन सकते हैं।

Share this:

Latest Updates