Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Vastu Tips: रात में सोते समय महिलाएं इन बातों का जरूर रखें खासा ख्याल, ऐसा करने से होता है सभी दुखों का नाश, घर में आती है सुख और समृद्धि

Vastu Tips: रात में सोते समय महिलाएं इन बातों का जरूर रखें खासा ख्याल, ऐसा करने से होता है सभी दुखों का नाश, घर में आती है सुख और समृद्धि

Religion And Spirituality, Dharm – karm aur adhyatm, vastu Shastra : सनातन धर्म में महिलाएं धन की देवी मां लक्ष्मी की रूपरेखा में प्रतिष्ठित मानी जाती हैं। धर्मशास्त्रों में उल्लेखित है कि घर में सभी गुणों से सम्पन्न महिला की उपस्थिति से कोई भी संकट नहीं आता। वहां सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। उस परिवार में सदस्यों के बीच स्नेह और प्यार का माहौल निर्माण होता है। धर्म और वास्तु शास्त्र के विशेषज्ञों का कहना है कि जिस घर में सभी गुणों से सम्पन्न महिला होती है, वहां मां लक्ष्मी का आगमन होता है। महिलाओं का परिवार के विकास के महत्वपूर्ण योगदान होता है। यदि आप भी धन की देवी मां लक्ष्मी और जगत के पालक भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो सोते समय नीचे बताया गये बातों का जरूर ख्याल रखें।

काले नमक का इस्तेमाल

यदि आप अपने घर में सुख, शांति और समृद्धि चाहती हैं तो रात्रि में सोने से पहले सोने वाले कमरे में एक कागज पर थोड़ा सा काला नमक रखें। अगली सुबह कागज के साथ काले नमक को किसी चौराहे पर फेंक दें। इस उपाय का पालन करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। आप हफ्ते में एक बार इस उपाय का अनुसरण कर सकते हैं।

किसी भी सूरत में सोने से पहले बाल न धोएं

वास्तुशास्त्र के अनुसार रात्रि में सोने से पहले महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। इससे परिवार और घर की प्रगति पर असर पड़ सकता है।

सोते समय बाल को खुला कभी न छोड़ें

महिलाओं को रात को सोते समय बालों को खुला नहीं छोड़ना चाहिए। इसका बहुत बुरा असर घर परिवार पर पड़ता है। शास्त्रों में भी इस बात का विस्तार से विवरण है। हालांकि, पति के साथ शयन कक्ष में सोने पर वह अपने बाल खुला रख सकते हैं। इससे दोष नहीं लगता है।

घर की दक्षिण दिशा में दीपक जरूर जलाएं

घर की सुख, समृद्धि और शांति को बनाए रखने के लिए रात में सोने से पहले घर की दक्षिण दिशा में दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से पितृगण प्रसन्न होते हैं।

तकिए के नीचे किताब और मोबाइल कतई ना रखें

महिलाओं को सोने वाले तकिये के नीचे किताबें, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। तकिये के नीचे किताब रखने से कुंडली में बुध की कमजोरी होती है।

Share this:

Latest Updates