Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वीणा मेमोरियल अंडर- 16 क्रिकेट टूर्नामेंट : सौविक के दोहरे शतक से डिनोबिली भूली की भारी जीत

वीणा मेमोरियल अंडर- 16 क्रिकेट टूर्नामेंट : सौविक के दोहरे शतक से डिनोबिली भूली की भारी जीत

Dhanbad news: सौविक भट्टाचार्य के शानदार 205 रनों की बदौलत  डिनोबली स्कूल भूली ने डीसीए के मेजबानी में चल रहे वीणा मेमोरियल अंडर- 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में मदर हालीमा को 266 रनों के भारी अंतर से पराजित किया ।

नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में डिनोबली स्कूल भूली के सौविक भट्टाचार्य जी ने 11 छक्के एवं 26 चौके की मदद से 205 रनों की शानदार पारी खेली। कुमार अक्षत ने 40 रन बनाया । मदर हलीमा की ओर से हसीर को दो तथा शाहनवाज ने एक विकेट किया। जवाब में मदर हालीमा की टीम मात्र 45 रन ही बना सकी । अनंत कुमार ने 14 रन बनाया। भूली की ओर से इरेतेजा हुसैन ने तीन तथा तन्मय राज ने तीन विकेट लिया।

Share this:

Latest Updates