Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कुम्भ से लौट रहा वाहन दुर्घनाग्रस्त, 06 की मौत

कुम्भ से लौट रहा वाहन दुर्घनाग्रस्त, 06 की मौत

Hazaribag News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कुम्भ स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बदलापुर थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में 06 लोगों की मौत हो गयी। 05 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। सभी हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडसार गांव के रहनेवाले हैं। श्रद्धालु कुम्भ स्नान के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। जौनपुर मार्ग पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर बस से टकरा गयी। गाड़ी डिवाइडर को पार करते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

एक ही गांव के 6 की मौत,मृतक में माँ बेटा भी शामिल

दुर्घटना में मृत श्रद्धालुओं में कांति देवी, धनवा देवी, मतिया देवी, मुनिया देवी, रंजीत यादव और केशिया देवी शामिल हैं। एक ही परिवार की धनवा देवी और उनके बेटे रंजीत यादव की भी मौत हो गयी। घायलों को स्थानीय अस्पताल और वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कंडसार की मुखिया श्रृति कुमारी ने गुरुवार को बताया कि कुम्भ स्नान से लौट रहे कंडसार गांव के 06 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी है और पांच लोग घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। शव देर रात तक आने की सम्भावना है।

Share this:

Latest Updates