Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नूपुर शर्मा के पुतले को फांसी देने पर बोले वेंकटेश प्रसाद- विश्वास नहीं होता कि यह 21वीं सदी का भारत है

नूपुर शर्मा के पुतले को फांसी देने पर बोले वेंकटेश प्रसाद- विश्वास नहीं होता कि यह 21वीं सदी का भारत है

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद  ने बेलगावी में एक मस्जिद के बाहर भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा के पुतले को फांसी दिए जाने पर कहा है कि यह 21वीं सदी का भारत है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। यह बहुत ज्यादा है। उन्होंने अपनी आशंका जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें आने वाली चीजों का संकेत हो सकती हैं। यह एक से अधिक लोगों के लिए खतरा बन सकती हैं। बता दें कि नूपुर शर्मा के बयान को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कुछ स्थानों पर हिंसक विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इससे सामाजिक समरसता तेजी से बिगड़ रही है।

विवेक से सोचें और फैसला करें

पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश ने अपने पहले ट्वीट में लिखा है कि यह कर्नाटक में लटका हुआ नूपुर शर्मा का पुतला है। बस विश्वास नहीं कर सकता कि यह 21वीं सदी का भारत है। मैं सभी से राजनीति को एक तरफ छोड़कर विवेक से फैसला लेने का आग्रह करूंगा। यह बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि समाचार चैनलों और व्हाट्सएप में लिप्त लोगों के कारण ही आज की दयनीय स्थिति हो गई है। हमें किसी के कहने पर नहीं,बल्कि अपने विवेक से सोचना चाहिए उसके बाद ही कुछ करना चाहिए। 

Share this:

Latest Updates