Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Very Bad : फ्लाइट में एक यात्री ने दूसरे पर कर दिया पेशाब, नशे में…

Very Bad : फ्लाइट में एक यात्री ने दूसरे पर कर दिया पेशाब, नशे में…

National International News, America, Delhi :  न्यूयाॅर्क से दिल्ली आ रहे अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक भारतीय शख्स पर अपने सहयात्री पर पेशाब करने के आरोप है। उसे इस आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी इस दौरान नशे की हालत में था। अपने सहयात्री से बहस के दौरान उसने इस हरकत को अंजाम दिया। यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या एए 292 में हुई। आरोपी यात्री को सीआईएसएफ के जवानों ने  गिरफ्तार कर लिया है। जैसी ही विमान करीब 9 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा,  शख्स को पकड़ लिया गया। 

पहले ही दे दी गई थी एयरपोर्ट को सूचना

सूत्रों के अनुसार, एयरलाइंस ने विमान के हवाई अड्डे पर उतरने से पहले मामले की सूचना दिल्ली हवाई अड्डे को  दी थी। इस घटना में शामिल दोनों यात्रियों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित यात्री ने शिकायत दर्ज कराई है। हाल के दिनों में यात्रियों द्वारा इस तरह की हरकत लगातार देखने को मिल रही है। बीते वर्ष 26 नवंबर को नशे की हालत में एक शख्स ने एयर इंडिया की न्यूयाॅर्क से दिल्ली की उड़ान में ऐसी ही हरकत की थी। उसने बिजनेस क्लास में एक महिला यात्री पर पेशाब कर दी थी। 

Share this:

Latest Updates