Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Very Sad Incident : खेल के मैदान में 14 वर्ष के क्रिकेटर को आया हार्ट अटैक और…

Very Sad Incident : खेल के मैदान में 14 वर्ष के क्रिकेटर को आया हार्ट अटैक और…

Pune News : आज से महज चार-पांच दशक पहले कभी-कभी ही हार्ट अटैक की बातें सुनने को मिलती थीं। अब मानों यह घर-घर की कहानी हो गई है। और तो और इसने बच्चों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। हाल ही में एक चौंकानेवाली घटना पुणे से आई है। यहां हार्ट अटैक के कारण एक 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। यह घटना तब घटी, जब वह अपने दोस्तों के साथ खेल के मैदान में क्रिकेट खेल रहा था कि अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। फिर क्या हुआ, आगे पढ़िए…

देखते ही देखते जमीन पर गिरकर तड़पने लगा

यह घटना महाराष्ट्र में पुणे जिले के वनोरी की है। गुरुवार की शाम 14 वर्षीय छात्र वेदांत अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेलते-खेलते उसके सीने में तेज दर्द उठा। दर्द का स्तर इस हदतक था कि वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी तत्काल वेदांत के पिता को दी तो वे दौड़े-भागे पहुंचे। इसके बाद बच्चे को वनोरी के एक अस्पताल में ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसकी हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल किसी बड़े अस्पताल में जाने की सलाह दी। फिर उसे फातिमा नगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने इसका कारण कार्डियक अरेस्ट बताया।

जीवनशैली और खानपान भी हार्ट अटैक का कारण

इधर, असामयिक निधन की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों व डॉक्टरों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि बच्चे की मौत का कारण हालांकि हार्ट अटैक रहा, लेकिन पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतने छोटे बच्चे के साथ ऐसा क्यों और कैसे हुआ। इसके लिए बच्चे के साथ खेल रहे अन्य बच्चों की भी जांच की जा रही है। डॉक्टर भी बच्चे के बिसरा को शोध के लिए सुरक्षित रख लिया है। डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया वर्तमान जीवनशैली और खानपान को भी हार्ट अटैक के विभिन्न कारणों में से एक बताया है।

Share this:

Latest Updates