Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रंगरेलियां मना रहे थे कांग्रेस के दिग्गज नेता, पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल 

रंगरेलियां मना रहे थे कांग्रेस के दिग्गज नेता, पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में सोलंकी किसी लड़की के साथ कमरे में दिख रहे हैं। कमरे का गेट खोलकर सोलंकी की पत्नी दाखिल होती है। इसके बाद पति-पत्नी में हाथापाई शुरू हो जाती है। इस वायरल वीडियो के हवाले से कहा जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता भरत सिंह सोलंकी किसी लड़की के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहे थे। इसी दौरान उन्हें उनकी पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ लिया। वीडियो में भरत सिंह सोलंकी टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने दिख रहे हैं। उनके साथ कमरे में रही लड़की लोअर और टी-शर्ट में दिख रही है। वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर कांग्रेस नेता पर रंगरेलियां मनाने का आरोप लग रहा है।

पत्नी ने ही बनवाया है पति का वीडियो

वीडियो में भरत सिंह सोलंकी की पत्नी रेशमा पटेल अपने पति के साथ-साथ उस लड़की को भी डांटती दिख रही है। गुजराती भाषा में यह कहती सुनाई दे रही कि ये तुम्हारे बाप की उम्र का है, जरा सी शर्म नहीं आई तुम दोनों को। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी की पत्नी रेशमा पटेल ने ही बनवाया है। रेशमा पटेल ने आरोप लगाया है कि मेरे पति का किसी गैर महिला के साथ संबंध है। बताते चले कि दोनों के बीच तलाक की भी बात चल रही है, हालांकि उनकी पत्नी का साफ़ तौर पर कहना है कि वे भरत सिंह सोलंकी को तलाक नहीं देंगी।

पति पत्नी के रिश्ते में लंबे समय से चल रहा खटास

भरत सिंह सोलंकी की पत्नी रेशमा ने बताया कि उन्हें किसी से सूचना कि उनके पति किसी अन्य महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा है। इसके बाद वह पहुंची तो कमरे में दोनों मिले। वीडियो में रेशमा महिला को थप्पड़ मारती भी दिख रही है। जबकि कांग्रेसी नेता के साथ रही लड़की अपना चेहरा छिपाए दिख रही है। इस मामले में अभी तक कांग्रेसी नेता की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बताते चले कि भरत सिंह सोलंकी और उनकी पत्नी रेशमा के रिश्ते में लंबे समय से खटास चल रहा है। पिछले महीने ही भरत सिंह सोलंकी पर पत्नी रेशमा ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उन्होंने पति के खिलाफ बोरसद कोर्ट में एक याचिका भी दायर की थी। दूसरी ओर से ताजा वायरल हुए वीडियो को लेकर सोलंकी के विपक्षी उनपर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं

Share this:

Latest Updates