Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ बने NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जानिए कब होगी वोटिंग…

पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ बने NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जानिए कब होगी वोटिंग…

Vice President Election 2022 : देश के नए उपराष्ट्रपति के लिए भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (Governor) जगदीप धनखड़ को अपना उम्मीदवार चुना है। 16 जुलाई को भाजपा  संसदीय बोर्ड की बैठक में एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में धनखड़ के नाम की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। जगदीप धनखड़ ने आज ही दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह से भी वह मिले थे।

छह अगस्त को होगी वोटिंग

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन 19 जुलाई तक होगा। 20 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 जुलाई तक नामांकन करने वाले उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग होगी। 

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक 

बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई। बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष शामिल हुए ।

Share this:

Latest Updates