Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Cautious Action: चौकस जवानों ने LOC पर दो आतंकियों को ऐसे किया ढेर…

Cautious Action: चौकस जवानों ने LOC पर दो आतंकियों को ऐसे किया ढेर…

National News Update, Jammu Kashmir, Punch, Indian Armed Forces Killed 2 Terrorists On LOC : सोमवार को जम्मू-कश्मीर में इंडियन आर्मी ने बड़ी सफलता पाई। मीडिया रिपोर्ट के के मुताबिक, पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल यानी नियंत्रण रेखा (LOC) पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त अभियान में बड़ी घुसपैठ की कोशिश में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

लगातार चल रहा आतंकियों के खिलाफ अभियान

गौरतलब है कि घाटी में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, फिर भी आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सीमा पार से लगातार घुसपैठ की कोशिश हो रही है लेकिन सुरक्षाबल के जवान हर नापाक कोशिश को नाकाम करने में जुटे हुए हैं।

2 आईईडी बरामद 

दूसरी ओर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में हंदवाड़ा के वन क्षेत्र वोधपुरा से 2 आईईडी बरामद की हैं। सेना ने हंदवाड़ा पुलिस के साथ तड़के वोधपुरा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें एनएच 701 के पास वोधपुरा रिज से लगभग 5 और 7 किलो के दो आईईडी बरामद किए गए।

Share this:

Latest Updates