Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

काला जादू के शक में ग्रामीणों ने जिंदा आग में झोंका

काला जादू के शक में ग्रामीणों ने जिंदा आग में झोंका

Bhuvneshwar news : ओडिशा के नुआपाड़ा जिले से दिल को दहला देने वाला एक वाकया सामने आया है। यहां  ग्रामीणों ने जन अदालत लगाकर 50 वर्षीय खाम सिंह माझी को प्रताड़ित किया। इसके बाद जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़ित व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

मदद को घर-घर दौड़ा, फिर तालाब में लगा दी छलांग

घटना पोर्टिपाड़ा गांव की है, जहां ग्रामीणों ने खाम सिंह माझी को प्रताड़ित किया। गांव में जन अदालत के दौरान आरोपी को पुआल की रस्सियों से बांधकर आग लगा दी गई। आग की लपटों में घिरे व्यक्ति ने मदद के लिए घर-घर दौड़ लगाई, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद उसने बचने के लिए एक तालाब में छलांग लगा दी। उसके परिवार वालों ने उसे तालाब से निकालकर सिनापल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जादू-टोना करने का आरोप लगा पहले पीटा, फिर लगा दी आग

पीड़ित के पुत्र हेमलाल ने बताया कि ग्रामीणों ने उनके पिता पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया। गांव वालों ने जन अदालत लगाकर मेरे पिता पर जादू-टोना करने के आरोप लगाया। पिता जब आरोपों से इन्कार किया तो पहले उनकी पिटाई की और फिर उनके शरीर में आग लगा दी। इधर, पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ज्यादातर ग्रामीण अपने घरों से फरार हैं।

Share this:

Latest Updates