Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धौनी के आर्डर पर झाबुआ से कड़कनाथ के 2 हजार चूजे लेकर रांची आए विनोद मेड़ा

धौनी के आर्डर पर झाबुआ से कड़कनाथ के 2 हजार चूजे लेकर रांची आए विनोद मेड़ा

झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र के ग्राम रूण्डीपाड़ा के विनोद मेड़ा को पिछले वर्ष क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने कड़कनाथ चूजों का आर्डर दिया था। शुक्रवार की शाम वे 2 हजार चूजे लेकर विनोद मेड़ा रांची के लिए रवाना हो गए। कोरोना महामारी के कारण वे गत वर्ष धौनी को चूजे नहीं दे पाए थे। जाने के पूर्व उन्होंने सभी चूजों का परीक्षण करवाया। दो दिन में वे रांची पहुंचकर यह चूजे धोनी के फार्म हाउस में देंगे।

कड़कनाथ की डिमांड सर्दी में ज्यादा होती है

कड़कनाथ मुर्गों की डिमांड वैसे तो ठंड व बारिश के सीजन में अधिक रहती है। कई क्रिकेटर और दूसरे  खेल के खिलाड़ी भी कड़कनाथ मुर्गा अधिक पसंद करते हैं। क्योंकि कड़कनाथ में कई विटामिन पाए जाते हैं। मेड़ा को क्रिकेटर धौनी ने पिछले वर्ष चूजों का आर्डर दिया था। लेकिन उस समय महामारी के कारण वे चूजे उपलब्ध नहीं करा पाए थे। वे पिछले कई वर्षों से कड़कनाथ का पालन कर रहे हैं। मेड़ा ने एक संस्था बना रखी है। इसी के माध्यम से वह जगह-जगह कड़कनाथ और उसके चूजे उपलब्ध कराते हैं।

धौनी के भाई अथवा मैनेजर को सौंपेगे चेजे

विनोद मेड़ा ने बताया कि फिलहाल धौनी आइपीएल में व्यस्त हैं। ये चूजे वे उनके भाई या उनके मैनेजर को सौंपेगे। रवाना होने के पूर्व उन्होंने सभी चूजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया है। झाबुआ जिला पशु चिकित्सालय के उप संचालक विलसन डावर का कहना है कि चूजों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया है। आवश्यक सावधानी के संबंध में भी जानकारी दे दी गई है। कड़कनाथ में सारे पौष्टिक तत्व रहते हैं। इसलिए इसे अधिक पसंद किया जाता है।

Share this:

Latest Updates