Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और बच्चे ने मां से कहा, मैं इस दुनिया में क्यों आया हूं, मैं इस दुनिया से निकल जाऊंगा, इसके बाद जो कहा…

… और बच्चे ने मां से कहा, मैं इस दुनिया में क्यों आया हूं, मैं इस दुनिया से निकल जाऊंगा, इसके बाद जो कहा…

Viral video News  : सोशल मीडिया पर न जाने रोज बच्चों से जुड़े कितने वीडियो वायरल होते हैं। कुछ मजेदार होते हैं तो कुछ चौंकाने वाले भी। लेकिन, जब कोई छोटा बच्चा कुछ ऐसा कहने लगे जिससे आपका दिमाग चकराने लगे तो सोचना स्वाभाविक है। आजकल एक बच्चे का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पढ़ाई से परेशान होकर मां से ऐसी बातें कह जाता है, जिसे सुनकर मां हैरान हो जाती है और इस वीडियो को देखने वाले लोग तो हैरान हो ही रहे हैं। मां के सवालों का जवाब आगे भी बच्चा फटाफट देता है।

… क्योंकि तुम गंदी हो

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा पढ़ाई कर रहा है और साथ बैठी अपनी मां से बात भी कर रहा है। बच्चा पढ़ाई से काफी परेशान लग रहा है। देखकर साफ पता चल रहा है कि बच्चे का मन पढ़ाई करने में नहीं लग रहा है। वीडियो में बच्चा अपनी मम्मी से बोल रहा है, ‘मम्मी, मैं परेशान हो रहा हूं। मैं इस दुनिया में क्यों आया हूं। मैं इस दुनिया से निकल जाऊंगा, निकल जाऊंगा.’ इस दौरान मम्मी ने पूछ लिया कि आखिर क्यों निकल जाओगे? तो बच्चे ने जवाब दिया, ‘मुझे इस दुनिया में मन नहीं लगता।’ मम्मी ने पूछा कि मन क्यों नहीं लगता, तो उसने जवाब दिया, ‘क्योंकि तुम गंदी हो।’

3 लाख  से अधिक लोगों ने लाइक किया है यह वीडियो

बच्चे की ये बातें सुनकर लोग हैरान हैं और यही सोच रहे हैं कि आखिर इतने छोटे बच्चों के दिमाग में ऐसी बड़ी बातें कहां से आती हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर daiviksharma28 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कुछ लोगों ने बच्चे की बातें सुनकर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

Share this:

Latest Updates