Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Viral video : बंदर से पंगा, ना बाबा ना 

Viral video : बंदर से पंगा, ना बाबा ना 

National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news, viral video, monkey and child girl, amazing news : सोशल मीडिया अगर आम लोगों की आवाज बना है, तो यह प्लेटफॉर्म मनोरंजन का भी अच्छा साधन बन गया है। यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर हर दिन अनगिनत ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनको देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। घाट पर नहाने के दौरान एक लड़की ने बंदर को छेड़ दिया। इससे नाराज बंदर ने उसके बॉयफ्रेंड को अपने निशाने पर ले लिया। …फिर जो हुआ, उसे देखने के बाद आपकी हंसी रुक ही नहीं पाएगी।

अंडर पर पानी फेंकना पड़ा महंगा

वीडियो में एक कपल एक घाट पर नहा रहा है। तभी एक बंदर आकर घाट की सीढ़ी पर बैठ गया। तभी चुलबुली लड़की ने बंदर पर पानी फेंक दिया। लड़की की यह हरकत बंदर को नागवार गुजरी। नाराज बंदर जैसे ही कपल पर हमलावर हुआ, लड़की वहां से भाग निकली। इसके लिए उसका बॉयफ्रेंड तैयार नहीं था, तो वह फंस गया। बंदर ने छलांग लगाकर उसका हाथ पकड़ लिया। घबराया लड़का अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भागा, लेकिन नाराज बंदर कहां मानने वाला था, उसको दौड़ा लिया। घाट पर खड़े कई लोग इस मजेदार घटना का वीडियो बनाने लगे। उस बेचारे बॉयफ्रेंड पर हंसने लगे। वीडियो बस इतना ही है। आगे क्या हुआ, नाराज बंदर ने क्या किया? कुछ पता नहीं चला। 

लोगों ने कहा-करे कोई और भरे कोई

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर comedynation.teb नाम से शेयर किया गया है। वीडियो का कैप्शन है… करे कोई-भरे कोई। अब तक वीडियो को 32 हजार 900 लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर का कमेंट आया है… हम लड़के हैं जनाब, हमारे साथ ऐसा ही होता है। एक दूसरे यूजर का कमेंट है… एक वीडियो देखने के चक्कर में ना जाने कितनों को कच्छे में देखना पड़ा। एक अन्य ने लिखा… हर बार गलती लड़की की होती है।

Share this:

Latest Updates