Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विशाखापत्तनम में क्रूज सेवा की शु्रुआत, आंध्र प्रदेश में समुद्री पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विशाखापत्तनम में क्रूज सेवा की शु्रुआत, आंध्र प्रदेश में समुद्री पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा


New Delhi : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में समुद्री पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्रूज सेवा का शुभारंभ हुआ।
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सवार्नंद सोनोवाल ने वीडियो लिंक के माध्यम से कॉर्डेलिया क्रूज एमवी एम्प्रेस को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का उद्घाटन किया।
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी के इस संयुक्त कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकारों के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, “आंध्र प्रदेश में समुद्री पर्यटन विकास के लिए एक ऐतिहासिक क्षण में प्रीमियम क्रूज पोत एमवी एम्प्रेस को केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सवार्नंद सोनोवाल द्वारा वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर, आंध्र प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री कंडुला दुर्गेश, बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय में सचिव टीके रामचंद्रन और सांसद मथुकुमिल्ली भरत उपस्थित थे। यह क्षण क्रूज और समुद्री पर्यटन के लिए एक अग्रणी वैश्विक गंतव्य बनने की भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने लिखा कि कॉर्डेलिया क्रूज एमवी एम्प्रेस के ग्रैंड फ्लैग-आॅफ समारोह और पहला बोर्डिंग पास जारी होना विशाखापत्तनम पर्यटन के लिए एक नए युग की शुरूआत है।

Share this:

Latest Updates