– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Vision Speaks : यूपी में  16 नगर निगम बनेंगे सोलर सिटी, कम खर्च होगी बिजली, सुंदर होंगे शहर

cd9d260b 4770 439b 97ea cf2a38677613

Share this:

UP Update News, Lucknow, CM Yogi, 16 Solar City : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नीचे से लेकर ऊपर तक विकास के मॉडल को नए विजयन से जोड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। यूपी से यह महत्वपूर्ण खबर आ रही है कि यहां अयोध्या की तर्ज पर 16 नगर निगमों को भी सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इन नगर निगमों में कई सारे इंतजाम किए जाएंगे। जैसे सोलर ट्री, ई रिक्शा, वाटर कियोस्क आदि।

पहला सोलर सिटी बन रहा है अयोध्या नगर निगम

यूपी के पहले सोलर सिटी के रूप में अयोध्या को विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना लगभग 40 करोड़ रु की है। इस परियोजना के लिए इस साल बजट में 15.75 करोड़ रु का इंतजाम किया गया है। इसके तहत सरकारी एवं आवासीय भवनों पर सोलर प्लांट, एनर्जी पंप, सोलर हाईमास्ट और सोलर बोट तक का इंतजाम किया जा रहा है। सरकारी भवन में अब तक लगभग 515 किलो वाट के सोलर पैनल लगाएं जा चुके हैं। अब उत्तर प्रदेश के दूसरे नगर निगमों को भी नगर निगम के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही हैं। इसके लिए अलग अलग नगर निगम का आकलन किया गया है और परियोजना तैयार की गई है।

कम होगी बिजली की खपत, सुंदर बनेंगे शहर

इस परियोजना से जहां संबंधित नगर निगम का सौंदर्यीकरण हो सकेगा, वहीं बिजली की खपत भी कम होगी। 50 किलोवाट के माध्यम से सोलर सिटी में 40 से 50 दुकानों को आच्छादित किया जाएगा और वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। वरिष्ठ परियोजना अधिकारी एसडी दुबे की तरफ से बताया गया है कि सोलर सिटी के तहत रेलवे स्टेशन,पर्यटन स्थल सहित अन्य सार्वजनिक स्थल पर सोलर ट्री लगाए जाएंगे। इसमें एलईडी लाइटें लगी हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates