Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार में 1.5 करोड़ घरों तक पहुंचा मतदाता सूची अभियान, 87 फीसदी फॉर्म वितरित

बिहार में 1.5 करोड़ घरों तक पहुंचा मतदाता सूची अभियान, 87 फीसदी फॉर्म वितरित

New Delhi News: बिहार में मतदाता सूची को अपडेट करने से जुड़े विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की पहली चरण की घर-घर यात्रा पूरी हो गयी है। वे 1.5 करोड़ घरों तक पहुंचे हैं। इस दौरान कुल 7.90 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 87 फीसदी (6.86 करोड़) मतदाताओं को ‘एन्यूमरेशन फॉर्म’ वितरित किये जा चुके हैं।
चुनाव आयोग ने एक बयान में बताया कि बचे घरों पर या तो ताला था, या वे प्रवासी हैं, मृत मतदाता अथवा यात्रा पर गए हैं। बीएलओ प्रत्येक घर में तीन बार जायेंगे, जिससे आंकड़ों में और वृद्धि की सम्भावना है। आयोग ने बताया कि बीएलओ से नहीं मिल पाने वाले मतदाता आयोग की वेबसाइट और ईसीआईनेट ऐप पर आंशिक रूप से भरे फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए फॉर्म स्वयं अपलोड भी किये जा सकते हैं।

एसआईआर प्रक्रिया में 1,54,977 बूथ लेवल एजेंट्स(बीएलए) का मिल रहा सक्रिय सहयोग

आयोग का कहना है कि एसआईआर प्रक्रिया में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किये गये 1,54,977 बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) भी सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 52,689, राष्ट्रीय जनता दल के 47,504, जनता दल (यूनाइटेड) के 34,669, कांग्रेस के 16,500 बीएलए शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अन्य दलों जैसे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (1913), सीपीआई (एमएल)(1271), लोजपा (रामविलास)(1153), माकपा(578), आरएलएसपी (270), बीएसपी (74), एनपीपी (3) और आम आदमी पार्टी (1) ने भी बीएलए नियुक्त किए हैं। प्रत्येक बीएलए प्रतिदिन अधिकतम 50 प्रमाणित फॉर्म जमा कर सकता है।
अब तक लगभग 05 फीसदी यानी 38 लाख हस्ताक्षरित और भरे हुए फॉर्म बीएलओ को प्राप्त हो चुके हैं।

पहले समावेशन’ फिर सभी योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित किया जायेगा

आयोग ने दोहराया है कि एसआईआर का मूल उद्देश्य ‘पहले समावेशन’ है और सभी योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित किया जायेगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची 01 अगस्त 2025 को प्रकाशित की जायेगी। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 25 जुलाई तक पूर्व मुद्रित फॉर्म पर हस्ताक्षर कर जमा करना अनिवार्य है। 2 अगस्त से प्राप्त फॉर्मों का सत्यापन शुरू किया जायेगा और उसी दिन से दावे और आपत्तियां भी आम जनता या किसी भी दल द्वारा दर्ज की जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 30 सितम्बर को जारी होगी। अपीलें जिला पदाधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जा सकेंगी।

Share this:

Latest Updates