Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Weather Mood : झारखंड में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी, रांची में सुबह-सुबह शुरू हो गई वर्षा, फिर…

Weather Mood : झारखंड में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी, रांची में सुबह-सुबह शुरू हो गई वर्षा, फिर…

Jharkhand Update News, Ranchi, Weather Mood Changed, Heavy Rain Alert In Some Places : झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से यू टर्न ले रहा है। मानसून की बारिश अभी भी अपेक्षित नहीं है, लेकिन कई कारणों से रह- रहा कर बारिश की संभावना बढ़ रही है। इस बीच रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बार फिर झारखंड के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट भारी बारिश को लेकर है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिले में भारी बारिश हो सकती है। 17 अगस्त को राज्य के पांच जिलों में और 18 अगस्त को तीन जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

इन जिले में होगी भारी बारिश

17 अगस्त को रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और 18 अगस्त को पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश होगी। कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है। 17 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची में सुबह 9:00 बजे के बाद कुछ समय के लिए अच्छी बारिश हुई, लेकिन तुरंत धूप निकल गई।

मौसम में बदलाव का कारण

बंगाल की खाड़ी के पूर्व-उत्तर दिशा से लेकर मध्य-पूर्व खाड़ी तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से खाड़ी के उत्तरी हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होगी। रांची में पिछले 24 घंटे में 7.4 मिमी बारिश हुई है। 16 अगस्त को संताल परगना के कुछ जिलों में अच्छी बारिश हुई है।

74 दिनों में हुई महज 410.9 एमएम बारिश

राज्य में बारिश के आंकड़े बताते हैं कि इस मॉनसून सीजन राज्य में महज 410.9 एमएम ही बारिश हुई है। एक जून से 15 अगस्त तक राज्य में 658.9 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी। राज्य में बारिश की कमी 38 फीसदी है। राज्य में दो ही जिले ऐसे हैं जहां पर सामान्य बारिश दर्ज की गई है। ये जिले गोड्डा और साहिबगंज हैं।

Share this:

Latest Updates