Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Weather Reality: झारखंड में कम नहीं हो रहे गर्मी के तीखे तेवर, रांची का पारा और चढ़ा, अभी 25 मई के पहले…

Weather Reality: झारखंड में कम नहीं हो रहे गर्मी के तीखे तेवर, रांची का पारा और चढ़ा, अभी 25 मई के पहले…

Jharkhand Update News, Ranchi, Weather Mood Not Soft : राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में गर्मी के तीखे तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे। किसी ओर से फिलहाल गर्मी कम होने और इससे राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। रांची के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 16 मई से कहीं-कहीं कुछ स्थिति बदलने की संभावना जताई जा रही है।  इस बीच अभी बताया जा रहा है कि झारखंड में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी क्रॉस कर सकता है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच चुका है।

पलामू प्रमंडल में ज्यादा असर

यह देखा जा रहा है कि वैसे तो पूरे झारखंड में गर्मी का असर तीखा हो रहा है लेकिन सबसे ज्यादा इसका असर पलामू प्रमंडल और उसके आसपास के इलाकों में है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना मोचा तूफान अगले 24 घंटे में म्यांमार और बांगलादेश के तट से टकराएगा। झारखंड में इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

25 मई के पहले मौसम बदलने की संभावना कम

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 16 से 18 मई के बीच हल्के बादल और कहीं-कहीं छिटपुट या हल्की बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की गई है। इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। उमस बढ़ेगी ही। इसके अगले सप्ताह भी मौसम बदलाव की संभावना कम है। विभाग के अनुसार 25 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना कम है।

Share this:

Latest Updates