Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Weather update : झारखंड में माॅनसून ने पकड़ी रफ्तार, अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

Weather update : झारखंड में माॅनसून ने पकड़ी रफ्तार, अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

Jharkhand news, Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update, Mausam ka mijaj, weather report  :  राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजधानी में 6.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया। सिमडेगा जिला में सबसे अधिक बारिश 50 एमएम रिकॉर्ड किया गया। गिरिडीह मे 22.5 एम एम बारिश रिकॉर्ड किया गया। 12 अगस्त तक तापमान में कमी महसूस की जायेगी। मौसम विज्ञान केन्द्र की मानें, तो इस दौरान तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जायेगी। पांच दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी। इस दौरान राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्यिस रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की सम्भावना है। केन्द्र की मानें, तो आनेवाले कुछ दिन तक तापमान में वृद्धि नहीं दर्ज की जायेगी।

झारखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश

इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश की सम्भावना व्यक्त की गयी है। इसमें राज्य के उत्तर पूर्वी इलाकों में मुख्य रूप से बारिश होगी, जिसमें दुमका, गोड्डा, पाकुड़, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गुमला व सिमडेगा जिला शामिल हैं। हालांकि, अन्य हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसमें मुख्य रूप से झारखंड के मध्य भाग शामिल हैं, जिसमें रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, कोडरमा आदि जिला शामिल हैं। मौसम केन्द्र की मानें, तो छह अगस्त से जारी माॅनसून में पलामू, लातेहार, चतरा, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा समेत अन्य जिलों में भारी बारिश की सम्भावना है।

राज्य में सात दिन में दो माह से ज्यादा हुई रोपनी

पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से किसानों को थोड़ी राहत मिली है। राज्यभर में पूरे जोर-शोर से धान की खेती की जाने लगी है। परिणाम है कि पूरे जून-जुलाई में राज्य में जितनी धान की खेती नहीं हुई थी, बीते सात दिनों में उससे ज्यादा रोपनी हुई है। तीन दिनों पहले तक राज्य में सामान्य से करीब 47 फीसदी कम बारिश हुई थी। अब यह कमी 39 फीसदी के आसपास रह गयी है। राज्य में अब तक करीब 318 मिमी बारिश हो गयी है। माॅनसून के रफ्तार पकड़ने से किसानों ने राहत की सांस ली है।

Share this:

Latest Updates