Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Weather update : झारखंड के लोगों को अभी और सताएगी गर्मी, इन स्थानों पर हो सकती है बारिश

Weather update : झारखंड के लोगों को अभी और सताएगी गर्मी, इन स्थानों पर हो सकती है बारिश

Weather update, weather news, Jharkhand news, Jharkhand ka mausam, weather report : झारखंड में भीषण गर्मी के सितम से लोग परेशान हैं। तेज धूप अब झुलसाने लगी है। बढ़ती तपिश से पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में लोगों को अब बारिश की दरकार है। हालांकि, रांची स्थित मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में अगले कुछ दिनों में बारिश की सम्भावना जतायी है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि रांची समेत आसपास के जिलों में गर्मी से राहत अभी नहीं मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि रांची में 17 मई से 20 मई तक आंशिक बादल छाये रहेंगे। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की सम्भावना नहीं है। अगले दो से तीन दिन में धीरे-धीरे (2-3) डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

संताल के कुछ इलाकों में आज हो सकती है बारिश

पूवार्नुमान के मुताबिक इस गर्मी से संथाल परगना के लोगों को राहत मिल सकती है। 17 से 18 मई तक संथाल परगना के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। इसका असर कोल्हान के कुछ हिस्सों में भी हो सकता है। राजधानी और आसपास के इलाकों में 18 मई तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश का अनुमान नहीं है।

मौसम विभाग केन्द्र के अनुसार राज्य के 15 जिले ऐसे हैं, जहां का तापमान 35 डिग्री के पार हो गया है। इनमें रांची, जमशेदपुर, डाल्टनगंज, बोकारो, देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़, साहिबगंज, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम हैं।

Share this:

Latest Updates