Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Weather update : झारखंड में 17 अप्रैल को बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश होने से मिलेगी गर्मी से निजात

Weather update : झारखंड में 17 अप्रैल को बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश होने से मिलेगी गर्मी से निजात

Weather report, weather news, Jharkhand Weather : झारखंड में 17 अप्रैल को मौसम की मेहरबानी से लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। रांची मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी अभिषेक आनंद ने ऐसी सम्भावना जतायी है। मौसम विज्ञानी आनंद ने शनिवार को बताया कि 17 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे मामूली राहत मिलेगी। इसका असर लम्बे समय तक नहीं रहेगा। आगामी सप्ताह में संताल और पलामू में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले 24 घंटे में कई शहरों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस समय कई जिलों लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। सुबह नौ बजे के बाद लोग घर से निकलने में घबराते हैं। कई शहरों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। पलामू में सूरज आग बरसा रहा है। यहां का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे ज्यादा 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 42 डिग्री सेल्सियस के साथ जमशेदपुर दूसरे स्थान पर है। धनबाद का अधिकतम तापमान 40 और रांची का 38.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Share this:

Latest Updates