Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में आज से 15 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम, चलेगी आंधी, भारी बारिश और वज्रपात का अनुमान

झारखंड में आज से 15 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम, चलेगी आंधी, भारी बारिश और वज्रपात का अनुमान

झारखंड में 10 अगस्‍त से आंधी चलेगी। भारी बारिश होगी। वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर रांची मौसम केंद्र ने 9 अगस्‍त को अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आने वाले छह दिनों तक बारिश होती रहेगी। तापमान मे कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

15 अगस्‍त तक ये रहेगी स्थिति

10, 11,  13 और 14 अगस्‍त को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

12 और 15 अगस्‍त को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

इस दिन आंधी और वज्रपात

10 अगस्‍त को राज्‍य में कहीं-कहीं बादल गर्जन और तेज हवा चलने की उम्‍मीद है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। वज्रपात होने की भी आशंका है।

11 अगस्‍त को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा में तेज हवा चलने की आशंका है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। वज्रपात की भी आशंका है।

यहां भारी बारिश संभव

10 अगस्‍त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

11 अगस्‍त को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

13 अगस्‍त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

Share this:

Latest Updates