Ranchi news, Jharkhand forecast : गर्मी से बेहाल जनता के लिए राहत की खबर है कि 15 मई से पूरे राज्य में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मई से 19 मई तक झारखंड में जोरदार बारिश का सिलसिला चलेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। वज्रपात की संभावना को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
तापमान में आएगा गिरावट
गर्मी से राहत की एक और अच्छी खबर यह है कि अगले तीन दिनों में राज्य के तापमान में औसतन दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। बुधवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा।
जिलावार तापमान एक नजर में
धनबाद: अधिकतम 39° | न्यूनतम 28°
रांची: अधिकतम 36° | न्यूनतम 25°
जमशेदपुर: अधिकतम 40° | न्यूनतम 28°
डाल्टनगंज: अधिकतम 41° | न्यूनतम 28°
देवघर: अधिकतम 39° | न्यूनतम 28°
मेदिनीनगर: अधिकतम 41° | न्यूनतम 28°
मैक्लुस्कीगंज: अधिकतम 36° | न्यूनतम 26°



